सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gas warehouses were empty, and consumers formed long queues.

Raebareli News: गैस गोदाम खाली तो कहीं उपभोक्ताओं ने लगाई लंबी लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 15 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gas warehouses were empty, and consumers formed long queues.
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रसोई गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को नसीराबाद और डीह में गैस गोदाम खाली मिले, जिसके कारण लोगों को बिना गैस के ही वापस लौटना पड़ा। बछरावां में गैस के लिए करीब 50 मीटर लंबी कतारें देखी गईं। लोगों को गैस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। गर्मी अधिक होने के कारण लोग परेशान हुए।
Trending Videos

शहर की एजेंसियों में भी ईकेवाईसी और बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को पसीना बहाना पड़ा। बछरावां में गैस के लिए उपभोक्ताओं को धूप में छह से सात घंटे खड़े रहना पड़ा। कई उपभोक्ताओं को गैस भी नहीं मिली। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश दिखा। उपभोक्ता रामचरण, संदीप, गोलू माहेश्वरी का कहना है कि शनिवार की सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े हुए, लेकिन गैस नहीं मिली। जिले में अन्य एजेंसियों में भी लोगों को परेशान होना पड़ा। डीएसओ उबैदुर्रहमान का कहना है कि जिले में पर्याप्त रसोई गैस उपलब्ध है। उपभोक्ता अफवाहों से बचें। उन्हें जरूरत के हिसाब से गैस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर भटके उपभोक्ता, नहीं मिली रसोई गैस
डीह-नसीराबाद। क्षेत्र में गैस की किल्लत बढ़ गई है। डीह स्थित इंडेन गैस सर्विस की एजेंसी के 15 हजार उपभोक्ताओं में 1347 लोगों ने गैस की बुकिंग करा रखी है, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। शुक्रवार से गैस गोदाम में ताला लटक रहा है। उपभोक्ता मोनू शुक्ला, अखिलेश सिंह ने बताया कि सरकार कह रही है कि गैस की किल्लत नहीं है, लेकिन दो दिन से गोदाम में गैस नहीं है। पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया ने बताया कि जल्द ही गैस आ जाएगी। यही हाल नसीराबाद क्षेत्र में भी है। सुबह 10 बजे एजेंसी खुलने के बाद कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है। एजेंसी कर्मचारी दुर्गेश ने बताया कि गैस की सप्लाई नहीं आई है।
पुलिस की मौजूदगी में बांटी रसोई गैस
भोजपुर-सरेनी। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में रसोई गैस का वितरण करना पड़ा। भोजपुर स्थित में शनिवार को भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने पर उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर गैस ली। कुछ लोग बिना गैस के ही घरों को वापस लौट गए। उधर सरेनी में बुकिंग के बाद भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। अलका देवी ने बताया कि दो दिन से गैस लेने आ रही हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। सुबह से लाइन में लगना पड़ता है और खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले गैस बुक की थी।
गैस न मिलने से स्कूलों में एमडीएम हो सकता है ठप
बछरावां। क्षेत्र में 121 परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलिंडर से एमडीएम बनता है। अब गैस की कमी अखरने लगी है। जल्द ही गैस की व्यवस्था न होने से स्कूलों में एमडीएम ठप हो सकता है। समोधा परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक लोकतंत्र शुक्ला ने बताया कि स्कूलों में सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। गैस की कमी आ रही है। परिषदीय विद्यालयों के लिए अलग से व्यवस्था कराकर गैस की आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed