सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Innocent child dies in hospital, patients are increasing

Raebareli News: अस्पताल में मासूम की मौत, बढ़ रहे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 01 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies in hospital, patients are increasing
जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के खैरहना गांव में रहने वाले मासूम हमजा (5) की बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमजा को तेज बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद 28 अप्रैल को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में बढ़ते मरीजों के कारण अब बच्चा वार्ड लगभग फुल हो चुका है। इमरजेंसी में 13 नए मरीज भर्ती किए गए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग दोनों शामिल हैं। आयुष (2), सुलेखा (50) और राम मोहन (49) जैसे कई मरीजों को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया है।
Trending Videos


उधर, सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने और दवा लेने तक के लिए लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, जुकाम, पेट दर्द और उल्टी-दस्त की समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में विशेष एहतियात बरतें, खासकर बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। यदि बच्चे को हल्की सी भी परेशानी दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed