{"_id":"6a57da4b48dc41c16b0f0754","slug":"manufacturing-of-forged-wheels-will-reduce-dependence-on-imports-raebareli-news-c-101-1-slko1033-162800-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फोर्ज्ड व्हील के निर्माण से आयात पर घटेगी निर्भरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फोर्ज्ड व्हील के निर्माण से आयात पर घटेगी निर्भरता
Thu, 16 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलकोच। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) सुनील कुमार ने बुधवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) व फोर्ज्ड व्हील प्लांट (एफडब्ल्यूपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय के अधीन फोर्ज्ड व्हील प्लांट का संचालन भारतीय रेल की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले फोर्ज्ड व्हीलों के निर्माण से आयात पर निर्भरता घटेगी।
उन्होंने कोच व फोर्ज्ड व्हील उत्पादन, गुणवत्ता मानकों व उत्पादन क्षमता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महाप्रबंधक रामन कृष्णन व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन, गुणवत्ता, तकनीकी उन्नयन और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने आरेडिका के आवासीय परिसर में पौधरोपण किया।उन्होंने शेल शॉप, बोगी शॉप, व्हील शॉप, फिनिशिंग शॉप व फोर्ज्ड व्हील प्लांट का भ्रमण किया। उन्होंने दीनदयालु, एसी-3 टियर, स्लीपर व जनरल श्रेणी के रेल कोचों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस मौके पर प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता विवेक खरे, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिंदल, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक वीके पाठक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवीश कुमार, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी महेश सिंह, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र उपस्थित रहे।