फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Modern urodynamics testing facility for children launched at AIIMS

Raebareli News: एम्स में बच्चों के लिए आधुनिक यूरोडायनेमिक्स जांच सुविधा शुरू

Mon, 03 Aug 2026 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Modern urodynamics testing facility for children launched at AIIMS
एम्स में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग।
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बच्चों के लिए आधुनिक वीडियो यूरोडायनेमिक्स जांच सुविधा शुरू की है। यह जांच मूत्राशय और मूत्र मार्ग की कार्यप्रणाली का आकलन करती है।
विज्ञापन



यह मूत्राशय के भीतर दबाव मापती है और एक्सरे इमेजिंग से वास्तविक समय की जानकारी देती है। यह उन बच्चों के लिए उपयोगी है जिन्हें बार-बार मूत्र संक्रमण, पेशाब में कठिनाई या नियंत्रण न होने जैसी समस्याएं हैं। निदेशक अमिता जैन ने बताया कि यह जन्मजात मूत्र मार्ग विकृतियों और न्यूरोजेनिक ब्लैडर जैसी जटिल समस्याओं का सटीक कारण बताती है, जिससे उचित उपचार योजना बनाने में सहायता मिलती है। इस जांच का मुख्य लाभ बच्चों की किडनी की सुरक्षा करना है।
विज्ञापन


यह मूत्राशय के असामान्य दबाव से किडनी को होने वाले स्थायी नुकसान का समय रहते पता लगाती है, जिससे भविष्य में डायलिसिस या किडनी प्रत्यारोपण की संभावना कम होती है। अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि पहले क्षेत्र के बच्चों को जांच के लिए लखनऊ, वाराणसी या दिल्ली जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से मरीजों को समय पर जांच, शीघ्र उपचार और बेहतर अनुवर्ती देखभाल मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed