{"_id":"6a7a2327cbb434372d0384e7","slug":"one-and-a-half-hour-traffic-jam-in-nai-bazar-schoolchildren-distressed-in-the-heat-raebareli-news-c-101-1-rai1002-164899-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नई बाजार में डेढ़ घंटे जाम, गर्मी में स्कूली बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नई बाजार में डेढ़ घंटे जाम, गर्मी में स्कूली बच्चे परेशान
विज्ञापन
लालगंज कस्बा में सड़क पर जाम लगने से फंसे वाहन व छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में सोमवार दोपहर भीषण जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक स्कूली वाहन, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन जाम में फंसे रहे। गर्मी और उमस के बीच स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम एक ओर साकेत नगर तक पहुंच गया।
दूसरी ओर करुणा बाजार चौराहे तक वाहनों की कतार लगी रही। आचार्य नगर रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा। जाम में कई स्कूली वाहन फंसे रहे, जिससे बच्चे परेशान हुए। ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों के निकलने की जगह नहीं बची, जिससे राहगीरों को भी जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
अतिक्रमण से बिगड़ी व्यवस्था स्थानीय लोगों के अनुसार, नई बाजार में रोज जाम की समस्या रहती है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। लोगों ने जाम से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। यह अभियान पुलिस बल के साथ चलाया जाएगा। सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।