{"_id":"6a7a229670dbf56e4501d348","slug":"two-bikes-collide-son-dies-mother-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164952-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो बाइकें टकराईं, बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो बाइकें टकराईं, बेटे की मौत, मां घायल
Tue, 11 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मृत युवक की गमगीन मां और भाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सेमरी पुलिया के पास सोमवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। युवक के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
निधानखेड़ा मजरे बीजेमऊ खपुरा निवासी धर्मेंद्र (19) पुत्र जगदीश बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। बीमार होने के कारण कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। नागपंचमी के लिए त्योहार का सामान लेकर बहन के घर उन्नाव जिले के महाराजपुर पसंडा गांव गए थे। उनकी मां कुसुमा भी थी। शाम तीन बजे बहन के घर से धर्मेंद्र अपनी मां के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सेमरी पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि धर्मेंद्र और उनकी मां कुसमा गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दूसरा बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल मां-बेटे को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। कुसुमा का इलाज चल रहा है। खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बहन बोली, अब किसे बाधूंगी राखी
इसी माह रक्षाबंधन का पर्व है। रक्षाबंधन पर्व से पहले भाई धर्मेंद्र की मौत से बहन गुड़िया के आंसू नहीं थम रहे हैं। भाई की मौत की खबर गांव पहुंची तो बहन दहाड़े मारकर रो पड़ी। बिलख रही बहन की जुबां पर यही शब्द निकल रहे थे कि अब किसे राखी बाधूंगी। बहन के अलावा अन्य परिजन भी धर्मेंद्र की मौत से गमजदा हैं। घर पर नाते-रिश्तेदारों का आना जाना लगा है।