Raebareli News: भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चंदापुर स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर, शिवाजी नगर स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर, आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर, इंदिरा नगर स्थित महाकालेश्वर, डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान वीर बाबा शिव मंदिर, सैदनपुर गांव स्थित श्री जमुनेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर टांघन, बाबा बाल्हेश्वर महादेव मंदिर लालगंज और मनकामनेश्वर मंदिर लोधवामऊ, प्राचीन श्री झारखंडेश्वर महादेव मंदिर अमावां समेत अन्य मंदिरों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी।
सभी ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना किया। इस दौरान भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अक्षत तिवारी ने बताया कि दूसरे सोमवार को भी भक्तोंं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। जगतपुर क्षेत्र में भंडारा हुआ। इसमें भक्तों ने प्रसाद छका। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बाल्हेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह भक्तों ने गोकना गंगाघाट पहुंचकर स्नान किया। इसके बाद गंगा जल भरकर शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक किया।

बालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़।