सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   PNG reaches 115 more homes

Raebareli News: 115 और घरों में पहुंची पीएनजी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 02 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
PNG reaches 115 more homes
पीएनजी गैस आपूर्ति के लिए शहर के हरदासपुर में स्थापित डिपो। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में रसोई गैस की समस्या से निपटने के लिए पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की आपूर्ति में इजाफा हुआ है। 115 और घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। हरदासपुर स्थित पीएनजी के डिपो से अभी शहर के 891 घरों में गैस पहुंचाई जा रही है। 2200 घरों में पीनएजी के कनेक्शन दे दिए गए हैं, जबकि शहर में 8000 घरों में पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos


पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में शहर में पीएनजी कनेक्शन का काम तेजी से शुरू कराने के लिए कदम उठाए गए हैं। पीएनजी गैस की आपूर्ति के लिए शहर के हरदासपुर में डिपो बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शहर के प्रगतिपुरम, तुलसीनगर, एकता विहार, हरदासपुर, हनुमंतपुरम, अनवर नगर सहित कई मोहल्लों में 2200 लोगों को पीएनजी का कनेक्शन दे दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष घरों में पीएनजी पहुंचाने के लिए चकदौलताबाद में पीएनजी का नया डिपो स्थापित करने का काम चल रहा है।

-------------
शहर के 891 घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। अब तक 2200 कनेक्शन दिए गए हैं। शहर में 8000 पीएनजी कनेक्शन देने का काम जल्द ही पूरा कराया जाएगा। इसके लिए नया डिपो भी स्थापित कराया जा रहा है।
-उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed