{"_id":"69b4664bb686f2e323016dc7","slug":"police-recruitment-exam-will-be-conducted-under-strict-supervision-raebareli-news-c-101-1-slko1034-152984-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कड़ी निगरानी में होगी पुलिस भर्ती की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कड़ी निगरानी में होगी पुलिस भर्ती की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को दो पालियों में होगी।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तय है। प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करते रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश मिलेगा। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी की जाएगी। बाहर पुलिस का पहरा भी रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन निगरानी भी कराएंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को हर केंद्र का बराबर मुआयना करना होगा। परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर तीन दिन पहले बैठक हो चुकी है, जिसमें सभी जिम्मेेदार अफसर शामिल हुए थे। परीक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देश समझाए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों में भी सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं।
रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के रहेंगे प्रबंध
पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रेलवे विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। रेलवे के मंडल स्तरीय अधिकारियों ने आसपास के सभी स्टेशनों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। रोडवेज ने भी बसों की व्यवस्था कर ली है, ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो और वे आसानी से आवागमन कर सकें। रेलवे के मंडलीय अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाने की बात कही है।
रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद है। लंबी दूरी से आने वाले अभ्यर्थी ट्रेनों से सफर करेंगे। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला ने बताया कि सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय मंडलीय अधिकारी लेंगे।
Trending Videos