{"_id":"69f659bad60ab641980ac914","slug":"polyclinics-will-open-in-the-city-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156844-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहर में खुलेंगी पॉलीक्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहर में खुलेंगी पॉलीक्लीनिक
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 03 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में जल्द ही नया पॉलीक्लीनिक संचालित होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किलाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसे खोलने की स्वीकृति मिली है। इस पहल से शहरवासियों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल सकेगा। नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर में खुलने वाली पॉलीक्लीनिक में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, सर्जन और चर्म रोग विशेषज्ञ जैसे चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। ये सभी विशेषज्ञ रोजाना मरीजों को चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराएंगे। शासन से मिली स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके संचालन की तैयारियां तेज कर दी है। चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि संबंधित पदों के लिए आवेदन चार मई को जमा किए जा सकते हैं। चिकित्सकों की व्यवस्था होते ही पॉलीक्लीनिक को जल्द से जल्द संचालित किया जाएगा। पॉलीक्लीनिक में मरीजों को विशेषज्ञता चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
Trending Videos