{"_id":"6a6cf5360636725f88062e0c","slug":"power-outage-due-to-one-hour-of-rain-550-villages-in-darkness-raebareli-news-c-101-1-slko1032-164111-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एक घंटा बारिश से बिजली गुल, अंधेरे में 550 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एक घंटा बारिश से बिजली गुल, अंधेरे में 550 गांव
Sat, 01 Aug 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार रात तेज हवा के साथ हुई घंटे भर की बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। लाइन फाल्ट व ट्रांसफार्मर में खराबी से रात भर करीब 550 गांव अंधेरे में डूबे रहे। शुक्रवार सुबह कहीं आठ, तो कहीं दोपहर बाद बिजली आई। इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस के बीच रात बितानी पड़ी, वहीं लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ा। लोगों ने हैंडपंप से प्यास बुझाई। इस दौरान कहीं पेड़ गिरने से खंभा टूट गया, तो कहीं पर इंसुलेटर खराब हो गए।
बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर के आईटीआई, पीएसी, राजकीय कॉलोनी, मलिकमऊ, प्रगतिपुरम मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इन मोहल्लों की बिजली रात 10 बजे बहाल हुई। इसी तरह सुपरमार्केट, डिग्री कॉलेज चौराहा के पास जंपर कटने से बिजली गुल रही। कैपरगंज, रतापुर, घोसियाना मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में खराबी आई। इन मोहल्लों की बिजली रात करीब 10.30 बजे बहाल हुई।