{"_id":"6a33ec49d1d48072730f5290","slug":"raebareli-killed-brother-after-sister-in-law-refused-to-accompany-him-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी ने साथ जाने से किया इन्कार तो भाई की कर दी हत्या, तीन साल से चल रहे अफेयर का खौफनाक अंत, खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी ने साथ जाने से किया इन्कार तो भाई की कर दी हत्या, तीन साल से चल रहे अफेयर का खौफनाक अंत, खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक सजीवन उसकी मौसी का लड़का था। मृतक सजीवन की पत्नी व आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी उसे अपने साथ लेकर जाना था। वहीं, महिला अपने पति व बच्चों को छोड़ना नहीं चाहती थी।
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायबरेली जिले के ठकुराइनखेड़ा मजरे सुदौली गांव निवासी बिंदा प्रसाद उर्फ सजीवन (45) की हत्या की वारदात का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक बिंदा प्रसाद की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके मौसेरे भाई राजकिशोर ने की थी। आरोपी का बिंदा प्रसाद की पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसमें बिंदा बाधा बना तो उसे रास्ते से हटा दिया।
पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई को पकड़कर जेल भेज दिया है। गांव निवासी सजीवन की रविवार को गांव में ही जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी की रखवाली के दौरान रविवार रात हत्या कर दी गई थी। पत्नी ललिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सजीवन की हत्या के मामले में उन्नाव जिले के बाबूखेड़ा मजरे बरौरा गांव निवासी राजकिशोर को पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक सजीवन उसकी मौसी का लड़का था। मृतक सजीवन की पत्नी ललिता व राजकिशोर के बीच बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजकिशोर उसे अपने साथ लेकर जाना था। ललिता अपने पति व बच्चों को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसलिए उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया था।
एसपी के मुताबिक आरोपी राजकिशोर ने सोचा कि जब वह उसके पति की हत्या कर देगा तो उसका रास्ता साफ हो जाएगा। इसी कारण आरोपी ने सजीवन की हत्या करने की योजना बनाई। पानी की टंकी पर सोते समय बांके से हमला कर सजीवन की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन