{"_id":"6a3914621b808fab9f0b2ec0","slug":"video-athhavakatao-ka-aathalna-jara-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता।
लालगंज (रायबरेली)। बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन और बेंच के बीच चल रहा गतिरोध सोमवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरने का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र नाथ सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि तहसील में विभिन्न स्तरों पर अनियमितताएं व्याप्त हैं। अधिवक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. विनय भदौरिया ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर पारित प्रस्ताव के तहत एक जून से 30 जून तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हैं। इसके बावजूद कई मामलों में एकपक्षीय सुनवाई कर निर्णय दिए जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी, दल बहादुर, सीबी सिंह, राजबहादुर मौर्य, शिवानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।