सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Relief from heat wave, humidity bothers people

Raebareli News: लू से मिली राहत, उमस ने किया परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 02 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat wave, humidity bothers people
शहर में कचहरी रोड पर तेज धूप में छाता लगाकर जाती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम का मिजाज बदला हुआ है, इसका असर भी दिख रहा है। बुधवार रात आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर यह है कि शुक्रवार को लू नहीं चली। लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली। हालांकि उमस ने परेशान किया। बाजारों में भी चहलपहल रही। दो दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री लुढ़क गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और गर्म हवा में तेजी आएगी।
Trending Videos


हवा का रुख बदलने से बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया था। आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इस कारण शुक्रवार सुबह ठंडी हवा चली। दोपहर में तपिश रही, लेकिन हवा में गर्मी नहीं महसूस की गई। इस दौरान उमस अधिक रही, जिससे लोगों को बार-बार पसीना पोंछना पड़ा। उधर लू से राहत मिलने व सहालग का समय शुरू होने से लोगों ने बदले मौसम का लाभ उठाया और बाजार जाकर खरीदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि होने से 10 डिग्री तापमान नीचे गिर गया है। इस कारण लू बंद हो गई है। उमस बढ़ी है। आने वाले दिनों में तापमान में फिर से तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed