सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sakshi reached the village after completing the training of Lieutenant

Raebareli News: लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी कर गांव पहुंचीं साक्षी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sakshi reached the village after completing the training of Lieutenant
खीरों ब्लाॅक क्षेत्र के हरीपुर निहस्था गांव में बेटी लेफ्टिनेंट साक्षी सिंह का स्वागत करती मां
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों ब्लॉक के हरीपुर निहस्था गांव में मंगलवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। गांव की होनहार बेटी साक्षी सिंह सेना में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली बार गांव पहुंचीं। इस दौरान परिवार के साथ ही ग्रामीणों व सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवानों ने बेटी का स्वागत किया। दरवाजे पर पहुंचते ही परिवार के लोगों को देखकर लेफ्टिनेंट साक्षी सिंह की आखों में खुशी के आंसू निकल आए। वहीं गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

साक्षी सिंह के घर पहुंचते ही मां प्रभा सिंह, पिता सर्वेश सिंह व अन्य परिवारीजनों ने बेटी को पुष्पमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया। वहीं माता-पिता व भाई ने केक काटकर उन्हें मिठाई खिलाई। इससे पूर्व दोपहर करीब 12 बजे जब साक्षी सिंह सेवानिवृत्त सीआरपीएफ टीम के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की टीम के साथ निहस्था गांव पहुंची। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा सड़क से घर तक रोड शो निकाला गया। इस मौके पर दिनेश सिंह, केपी सिंह, मनारे सिंह, मनबोध सिंह, शशिकांत त्रिवेदी, जितेंद्र पाल, अजय यादव, शैलेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र मौर्य, रोहित कुमार, दिलीप कुमार, आलोक सिंह, आरपी सिंह, जेपी यादव, दान बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट साक्षी सिंह के पिता सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह अपने समय के बेहतरीन वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं। जबकि माता प्रभा सिंह स्नातक होने के बाद भी गृहिणी हैं। छोटा भाई अनुभव सिंह पढ़ाई के साथ ही सरकारी सर्विस की तैयारी कर रहा है। साक्षी सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व छोटे भाई को देती हैं ।

इनसेट
अफसर अकादमी गया बिहार में की ट्रेनिंग
11 मई 2024 को आए एसएसबी टेक इंट्रा परीक्षा में 11 वीं रैंक हासिल करने करने वाली लेफ्टिनेंट साक्षी सिंह ने 28 सितंबर 2024 से 7 मार्च 2026 तक अफसर अकादमी गया बिहार में ट्रेनिंग की। बताया कि उनके अंदर शुरू से ही देश भावना थी जिसके कारण वह सेना में गई हैं। ट्रेनिंग ने उन्हें बहुत मजबूत किया है। बताया कि उनके पापा और मम्मी के सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। साक्षी सिंह का कहना है कि बेटियों को पढ़ना जरूर चाहिए और अपनी राह खुद तय करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed