{"_id":"6a2f01a7804ecb16a2055687","slug":"sticks-and-clubs-used-in-drain-dispute-12-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-160350-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, 12 घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। फिरोजाबाद मजरे खीरों गांव में रविवार सुबह नाली खोदने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों की तरफ से 12 लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी श्यामलाल गुप्ता और गहिरेश्वर साहू के बीच नाली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को खीरों थाने में आयोजित समाधान दिवस में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई थी। लेखपाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में दोनों पक्षों से वार्ता हो गई थी। तय हुआ था कि विवादित स्थल पर कोई पक्ष नाली नहीं बनाएगा और ग्राम पंचायत स्तर से अंडरग्राउंड ह्यूम पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। दोनों पक्ष इस पर सहमत भी हो गए थे।
सुबह सात बजे एक पक्ष की तरफ से विवादित स्थल पर नाली खोदने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष से रेशमी, गहिरेश्वर, गुड्डू व मुकेश , सुषमा, सुनैना, गंगादेई छेदाना और दूसरे पक्ष से गोमती, संदीप, श्यामलाल और रामलाल घायल हुए। घायल गुड्डू की हालत को देखते हुए सीएचसी खीरों से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एक पक्ष से रेशमी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलेगी तो एफआईआर दर्ज होगी।