{"_id":"69b06b4aa6e04e538303d6be","slug":"the-examination-for-the-post-of-sub-inspector-will-be-held-at-12-centres-raebareli-news-c-101-1-slko1033-152734-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 12 केंद्रों पर होगी उपनिरीक्षक पदों के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 12 केंद्रों पर होगी उपनिरीक्षक पदों के लिए परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में बरे परीक्षा केंद्र एफजी कॉलेज का
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 14 और 15 मार्च को होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिले में 12 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा में 14400 परीक्षार्थी शामिल हाेंगे। प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी। मंगलवार को डीएम हर्षिता माथुर व एसपी रवि कुमार ने कई केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को जांचा। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र फिरोजगांधी डिग्री कॉलेज व चंद्रपाल इंटर कॉलेज गंगागंज सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि यह परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो पालियों में होगी।
पहली पाली में (पूर्वान्ह 10 बजे से मध्याह्न 12 तक और दूसरी पाली में अपरान्ह तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे।
Trending Videos