फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The Ram Temple is an office for the RSS and BJP: Swami Avimukteshwaranand

आरएसएस व भाजपा का कार्यालय है राम मंदिर : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Ram Temple is an office for the RSS and BJP: Swami Avimukteshwaranand
बछरावां क्षेत्र में शनिवार की रात आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्त
शिवगढ़। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की गोविष्ठ गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा रविवार को कस्बे में पहुंची। शंकराचार्य ने राम मंदिर पर कहा कि अभी राम मंदिर नहीं बना है। अभी वह आरएसएस और भाजपा का कार्यालय है। कोई किसी के कार्यालय भला क्यों जाएगा। जब वह राम मंदिर बन जाएगा, तब वहां जाएंगे।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच राज्य मार्ग स्थित शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर सुबह लगभग आठ बजे शंकराचार्य पहुंचे तो सपा विधायक श्यामसुंदर भारती सहित सपा कार्यकर्ताओं एवं गोरक्षकों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। शंकराचार्य ने कहा कि गो माता की प्राण और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए यह यात्रा निकाली गई है। बड़े पैमाने पर इस कार्य के लिए लोग संकल्पित हो रहे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के माध्यम से गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सभी मतदाता उसी पार्टी को वोट दें, जो गो माता को राष्ट्र माता घोषित करे।
विज्ञापन


इस मौके पर सपा विधायक श्याम सुंदर भारती, सपा जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, बछरावां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल, देवतादीन पासवान, ओम प्रकाश रावत, शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, उदय राजमौर्य, आनंद गुप्ता, भानु यादव, अजय यादव, रज्जन चौधरी, राममिलन गौतम, सन्तराम यादव, मुन्ना मिश्रा, दिनेश गौतम, रामकुमार, प्रशांत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed