फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers upset over dilapidated road; entry of politicians barred

Raebareli News: बदहाल सड़क से ग्रामीण खफा, नेताओं का प्रवेश वर्जित

Mon, 13 Jul 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over dilapidated road; entry of politicians barred
ऊंचाहार। रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के बछऊपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव के लोग कई वर्षों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने गांव में नेताओं का प्रवेश वर्जित का बोर्ड लगा दिया। प्रदर्शन करके सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


चड़रई चौराहा से पूरे बकिया व पूरे बाबा होकर बछऊपुर तक 21 वर्ष पहले पक्की सड़क बनी थी। इस सड़क पर अब बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गांव वालों ने सड़क की मरम्मत के लिए विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजे थे, लेकिन मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष दुबे की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ग्रामीण विनोद दुबे, सुनील पांडेय, रामआसरे पासी, सचिन निर्मल, सोहन निर्मल, जितेंद्र पासी, दिलीप मौर्य, सुरेश अग्रहरि और राजकुमार दुबे ने कहा कि खस्ताहाल सड़क के कारण गांव तक एंबुलेंस नहीं आ पाती है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर चलना जानलेवा हो सकता है। शिकायत के बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने सड़क नहीं बनवाई। इसलिए अब मतदान का बहिष्कार किया गया है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक गांव में किसी भी नेता का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। यदि सड़क खराब है, तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग से लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed