{"_id":"69e139d419d3656daf0a78f7","slug":"uncontrolled-dumper-crushes-vegetable-vendor-raebareli-news-c-101-1-slko1031-155597-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू डंपर ने सब्जी कारोबारी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू डंपर ने सब्जी कारोबारी को रौंदा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के परशदेपुर मार्ग पर हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद जाम लगाएं ग्रामीण।
विज्ञापन
सलोन । सलोन-परशदेपुर मार्ग पर सड़क निर्माण में लगे डंपर ने बृहस्पतिवार सुबह सब्जी कारोबारी को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के मामले में कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
परशदेपुर कस्बे के गजियाना मोहल्ला निवासी मो. अयाज (48) सलोन कस्बे के नवीन कृषि मंडी में फुटकर सब्जी का कारोबार करते थे। सुबह 10:30 बजे व्यापारी सब्जी बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सलोन-परशदेपुर मार्ग स्थित गद्दीपुर गांव के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे अयाज नीचे जमीन पर गिर गया और डंपर के पहिये के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सभी ने कारोबारी का शव रखकर सलोन-परशदेपुर को जाम कर दिया। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने पहुंचकर संभ्रांत लोगों से वार्ता किया। चालक पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान लगभग एक घंटे तक दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा काफिला लगा रहा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X