{"_id":"6a1451cb5414198b9a0db72c","slug":"up-complaint-filed-against-rahul-gandhi-in-court-comments-against-pm-modi-and-home-minister-escalate-issue-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, पीएम मोदी व गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से मामला गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, पीएम मोदी व गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से मामला गर्माया
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 25 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा नेता शकील अहमद खान ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिशोध की भावना से सार्वजनिक स्थल पर देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री और भाजपा को गद्दार कहा था। इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उनकी मानहानि हुई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायबरेली के ग्राम लोधवारी में बहुजन स्वाभिमान सभा के दौरान 20 मई को सांसद राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब आरएसएस के लोग आपके घर आकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बारे में बात करें तो उनसे कहना कि उनका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा गद्दार है।
इस टिप्पणी से पिछले छह दिनों से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की राजनीति गर्म है। रायबरेली में भी राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता प्रदर्शन कर चुके हैं तो अब उनके खिलाफ न्यायालय पंचम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) जेएम की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।
ये भी पढ़ें - यूपीएससी का पेपर खराब होने पर युवक नदी में कूदा, स्कूटी-कपड़े पोस्टमार्टम हाउस पर रखे; पैदल पुल तक गया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही रहेंगे प्रशासक, सीएम योगी ने दी मंजूरी, 26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल
भाजपा नेता शकील अहमद खान निवासी प्रगतिपुरम कॉलोनी मिल एरिया ने न्यायालय पंचम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) जेएम की कोर्ट में परिवार दायर करते हुए थाना डीह, सदर कोतवाली और एसपी को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए जाने की मांग की है।
शकील अहमद खान ने बताया कि ग्राम लोधवारी में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने प्रतिशोध की भावना से सार्वजनिक स्थल पर देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री और भाजपा को गद्दार कहा था। इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उनकी मानहानि हुई है। आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भाजपा को भड़काने और देश का माहौल खराब करने के लिए ऐसी टिप्पणी की है। सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा की छवि खराब की गई है।
वादी ने कोर्ट से मांग की है कि मामले में डीह, सदर कोतवाली पुलिस और एसपी को सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जाए। साथ ही उनको कोर्ट में तलब किया जाए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन