{"_id":"6a062359ed652804c009dd14","slug":"wife-and-lover-arrested-for-husbands-murder-raebareli-news-c-101-1-slko1031-157808-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पति की हत्या में शामिल पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पति की हत्या में शामिल पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 15 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। तिवारी का पुरवा मजरे रामपुर बरारा गांव में ससुराल में रह रहे कारपेंटर रामदेव शर्मा (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पत्नी रेनू व उसके प्रेमी अजीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामदेव दोनों के प्यार में रोड़ा बन रहा था। इसी वजह से दोनों ने घटना को अंजाम देने की साजिश रखी और रामदेव की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अंगोछा व बाइक भी बरामद कर ली है।
दरअसल, नसीराबाद क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी रामदेव शर्मा पुत्र रामजियावन की शादी 15 साल पहले तिवारी का पुरवा गांव की रेनू के साथ हुई थी। चार माह से रामदेव ससुराल में पत्नी के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह रामदेव का शव खड़ंजा के किनारे पाया गया था। रामदेव के गदर्न पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामदेव की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मृतक के भाई रामजस शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी और कपूरपुर गांव निवासी अजीम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह के मुताबिक सुबह रेनू और उसका प्रेमी बाहर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान दोनों को गांव के पास से पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ मेंं पता चला कि दोनों का करीब चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी पति को हो गई थी। वह इसका विरोध कर रहा था। इस पर रेनू ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचकर पति को शौच के बहाने खेत में ले गई। वहां पहले से मौजूद अजीम के साथ मिलकर अंगोछे से गला दबाकर रामदेव को मार डाला।
अजीम ने शहर में किराए पर ले रखा था कमरा
डलमऊ कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मृतक रामदेव कारपेंटर था। उसके दो बेटे हैं। ढाई बीघा जमीन है। रामदेव के पिता को शक था कि कहीं वह जमीन न बेच दे। इसलिए मौत से पहले उन्होंने अपने दोनों पोतों के नाम जमीन लिख दी थी। कुछ समय से कारपेंटर ससुराल में रह रहा था। रेनू से मिलने के लिए प्रेमी अजीम ने शहर में दो हजार रुपये प्रतिमाह पर एक कमरा भी ले रखा था।
Trending Videos