फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies of snakebite

Raebareli News: सांप के काटने से महिला की मौत

Wed, 22 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite
डीह थाना क्षेत्र के पूरे बनई मजरे डेला गांव में महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
डीह। थाना क्षेत्र के पूरे बनई मजरे डेला गांव में रात अपने मासूम बच्चे के साथ चारपाई पर सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में सांप काटे के 10 और पीड़ितों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना डीह के पूरे बनई मजरे डेला गांव निवासी गीता (36) पत्नी राजेश कुमार सोमवार की रात अपने घर में दो माह के बच्चे अंश के साथ चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने चारपाई पर चढ़कर उन्हें काट लिया। परिजन महिला को इलाज के लिए सीएचसी डीह ले गए। चिकित्सक डाॅ. एसपी गौतम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत उसके पांच बच्चों दिव्यांशी, आराध्या, श्रद्धा, आर्य, अंश रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं। तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह ने बताया कि जल्द ही शासन से मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवार को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल में सांप काटे के बाद 10 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें डलमऊ के राजाराम खेड़ा निवासी शौर्य (6), मिलएरिया के रुस्तमपुर निवासी सोनू देवी (35), सलोन के केवलपुर निवासी अतुल (20), नसीराबाद निवासी रंजीत (26), भदोखर निवासी शिव कुमार (40), जगतपुर निवासी सोनम (10), डीह निवासी अंजली मौर्या (17), सलोन निवासी संध्या (16), घुरवारा निवासी संगीता (35) और गुरबख्शगंज निवासी आयशा बानों (17) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा का कहना है कि सांप काटने के बाद बिना देर किए मरीज को नजदीकी अस्पताल में एक घंटे के अंदर पहुंचाकर एंटी स्नैक वेनम का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। झाड़फूंक के चक्कर में कदापि नहीं पड़ना चाहिए। ऐसा करने से इलाज में देरी के कारण मरीज की मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed