{"_id":"69add974b9082060c202112e","slug":"598-lakh-rupees-withdrawn-from-account-in-the-name-of-investment-rampur-news-c-282-1-rmp1023-165875-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निवेश के नाम पर 5.98 लाख रुपये खाते से उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निवेश के नाम पर 5.98 लाख रुपये खाते से उड़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिट क्वाइन कंपनी और एसबीआई का मैनेजर बताकर एक युवक के साथ 5.98 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगी की जानकारी होने पर युवक के होश उड़ गए। वह साइबर थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हापुड़ के शिवपुरी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्वार थाना क्षेत्र के चक हरदासपुर निवासी जीशान साइबर थाने में शिकायत लेकर पहुंचा। उसने बताया कि उसका खाता स्वार के एक्सिस बैंक में है। आरोप लगाया कि हापुड़ निवासी एक व्यक्ति विनय अग्रवाल ने खुद को बिट क्वाइन ट्रेडिंग कंपनी और एसबीआई का मैनेजर बताया।
इसके बाद इंवेस्टमेंट स्कीम का लालच दिया। पीड़ित ने उसकी बातों पर भरोसा कर अलग-अलग खातों में 5.98 लाख रुपये भेज दिए। बाद में आरोपी ने सभी मोबाइल नंबर बंद कर लिए। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
वह साइबर थाने पहुंचा और शिकायत पत्र दिया। साइबर थाना पुलिस ने हापुड़ की नई शिवपुरी निवासी विनय अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी के अनुसार मामले की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos