सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike rider injured after colliding with e-rickshaw

Rampur News: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after colliding with e-rickshaw
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर-स्वार रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार एक ई-रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। जबकि, बाइक पर सवार दो बच्चे बाल बाल बचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम रजा नगर निवासी नन्हे मजदूरी का काम करते हैं। चिकित्सकों के अनुसार नन्हे शनिवार की रात करीब नौ बजे नगर से खरीदारी कर बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनका बेटा ऋषभ व धेवता गोलू भी बैठे हुए थे। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 बिलासपुर स्वार रोड स्थित चकफेरी मोड़ के पास सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज लाइट की चकाचौंध के कारण वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में घुस गई, जिसके कारण वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, बाइक पर बैठे दोनों बच्चे बाल बाल बच गए। para_count-2
para_count-3
घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। para_count-3
para_count-4
para_count-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed