{"_id":"69add85fd349ce5e600cc572","slug":"four-men-beat-a-young-man-with-sticks-for-asking-for-his-borrowed-money-rampur-news-c-282-1-rmp1025-165842-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: उधार के पैसे मांगने पर चार लोगों ने युवक को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: उधार के पैसे मांगने पर चार लोगों ने युवक को डंडों से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक खानम। कस्बे में उधार के पैसे वापस मांगने पर चार लोगों ने युवक पर डंडों से पीटकर हमला कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मिलक खानम निवासी शिवम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शादी नगर हजीरा निवासी ग्रामीण के ऊपर उसके 5,400 रुपये उधार हैं। वह काफी समय से अपने पैसे वापस मांग रहा था।
बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे जब शिवम ने उससे अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की। हमले में वह घायल हो गया। इसके बाद पीड़ित थाना मिलक खानम पहुंचा, जहां उसने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि तहरीर मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos