सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of assaulting young men who had come to visit relatives arrested

Rampur News: रिश्तेदारी में आए युवकों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting young men who had come to visit relatives arrested
विज्ञापन
भोट। रिश्तेदारी में आए तीन युवकों से मारपीट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पटवाई थाना क्षेत्र के सोना गांव निवासी अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दो साथियों के साथ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में रिश्तेदारी में आया था। इस दौरान उसके व दोनों साथियों के साथ रिश्तेदारों ने मारपीट की थी तथा उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए थे। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मारपीट के मामले में नामजद बनवारी, धर्मवती व अमर सिंह को शनिवार शाम को तथा विकास रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। वहीं पुलिस ने आपसी विवाद में झगड़ा कर रहे मच्छरगढ़ गांव निवासी शंकर लाल, रूपवसंत, जयप्रकाश व अमन कुमार तथा राजकुमार का शांतिभंग में चालान किया है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed