सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR lodged against four people including husband for murder of married woman

Rampur News: विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four people including husband for murder of married woman
विज्ञापन
केमरी। करीब 10 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के कागानगला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के भाई ने पति समेत चार ससुरालियों पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नगला सर्की गांव निवासी दिगवेंद्र सिंह राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2019 केमरी थाना क्षेत्र के कागानगला गांव निवासी सुरजीत से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से आरोपी उसकी बहन का उत्पीड़न करता रहता था। शादी के चार पांच माह बाद उसकी बहन के गर्भवती होने पर उसकी भाभी ने इलाज के नाम पर दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसका पति उसका ध्यान नहीं रखता था तथा कई बार पैसों की मांग भी करता था। जिस पर उसे एक लाख रुपये भी दिए गए थे।
बावजूद उसकी बहन का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 26 फरवरी को सुरजीत ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन की तबीयत खराब है, जिसके बाद वह उसकी बहन को बीमारी की हालत में बदायूं ले आए। तबीयत खराब होने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं उपचार के दौरान बरेली में उसकी बहन ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि उसके पति ने अपनी भाभी, व सास ससुर के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर उसकी बहन की हत्या कर दी है।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरजीत, शिशुपाल व दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed