{"_id":"6a09fde72c67781676017518","slug":"a-car-parked-near-the-district-hospital-caught-fire-causing-panic-rampur-news-c-282-1-rmp1023-171210-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल के पास खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल के पास खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से तेज लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि कार जिला अस्पताल के पास रहने वाले नितिन अग्रवाल की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कार के अगले हिस्से से उठनी शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान अस्पताल के आसपास कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद