{"_id":"6a09fd9206f6f7ac7605c578","slug":"the-minister-of-state-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-two-roads-rampur-news-c-282-1-smbd1025-171199-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राज्यमंत्री ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राज्यमंत्री ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने रविवार को ग्राम पंजाबनगर से सदराखेड़ा मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 55.49 लाख रुपये खर्च होंगे और इसकी लंबाई करीब 780 मीटर होगी।
इसके अतिरिक्त अलीपुर ठेका से गुरुद्वारे की ओर जाने वाले मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। इस मार्ग की लागत लगभग 68.67 लाख रुपये तथा लंबाई करीब 1.100 किलोमीटर बताई गई।
बलदेव सिंह औलख ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में भी यहां विधायक रहे हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कितना कार्य किया, यह जनता भली-भांति जानती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। गांव-गांव सड़कें पहुंचाई गई हैं, विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया गया है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कुलवंत सिंह औलक, हरजिंदर सिंह, गुरकीरत सिंह औलख, जस्सा सिंह, शमशेर सिंह और बलबीर सिंह खैरा आदि मौजूद रहे।