सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pakistani woman, living in Rampur on long-term visa, dies

Rampur News: पाकिस्तानी महिला का निधन, लॉन्ग टर्म वीजा पर रामपुर में रह रही थीं

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 17 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistani woman, living in Rampur on long-term visa, dies
विज्ञापन
रामपुर। पाकिस्तान के कराची निवासी 61 वर्षीय गुल राना का बीमारी के बीच निधन हो गया। उन्होंने गंज थाना क्षेत्र के घेर कलंदर खां मोहल्ले स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बाद में उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

गुल राना मूल रूप से पाकिस्तान के कराची की रहने वाली थीं। वर्ष 1983 में उनका निकाह रामपुर निवासी शकील अहमद से हुआ था। निकाह के बाद वह रामपुर आ गई थीं और लंबे समय से यहीं रह रही थीं। बताया जाता है कि वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में निवास कर रही थीं। उनके पति शकील अहमद का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन की सूचना मिलने पर रिश्तेदारों, परिचितों और मोहल्ले के लोग उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। नम आंखों के बीच उनका दफन किया गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed