{"_id":"6a09fdce1160d4d453004e46","slug":"bhakiyu-tikait-demanded-action-against-fake-labs-and-ultrasound-centres-rampur-news-c-282-1-rmp1027-171181-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाकियू टिकैत ने फर्जी लैब व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाकियू टिकैत ने फर्जी लैब व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोट। थूनापुर में भाकियू टिकैत के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के आवास पर आयोजित पंचायत में जनपद में संचालित अवैध अस्पतालों, फर्जी लैबों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। किसानों ने कहा कि इन अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है और इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।
कार्यक्रम में मोहम्मद तालिब ने कहा कि जिले में बिना मानकों के कई अस्पताल संचालित हैं। इन अस्पतालों में गलत जांच व अनावश्यक दवाइयां देकर मरीजों का आर्थिक शोषण होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जांच के नाम पर भी मरीजों से मनमानी वसूली हो रही है। कई मेडिकल स्टोरों पर दवा बेचने के साथ इलाज भी हो रहा है, जिससे मरीजों की सेहत खतरे में पड़ रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर छिद्धा नेता, सादिक अहमद, फरजंद अली, दिलशाद बाबू, मुजफ्फर अली, मोतीराम, जमशेद, मेहरबान व मोहनलाल आदि मौजूद रहे।