{"_id":"6980f3b928285b41bc07d0b4","slug":"a-pickup-truck-crashed-into-a-pole-causing-a-power-outage-in-50-villages-rampur-news-c-282-1-rmp1022-163357-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पिकअप ने खंभे में मारी टक्कर, 50 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पिकअप ने खंभे में मारी टक्कर, 50 गांवों की बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। नगर के बिजली घर को जा रही लाइन के खंभे में अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद, ग्राम चौखंडी, खाड़ीखेड़ा, इमरता सहित करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई।
सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे दढ़ियाल से काशीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने ग्राम रामपुर धम्मन के समीप मुख्य मार्ग के किनारे लगे खंभे में टक्कर मार दी जिससे खंभा क्षतिग्रस्त होकर मुख्य मार्ग पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभे को मुख्य मार्ग से हटाया।
जेई भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि लाइन सीधे बिजली घर को जा रही है। पोल टूटने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई है। इसे ठीक किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos