सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man died in a road accident; his in-laws suspect foul play.

Rampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, ससुराल पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident; his in-laws suspect foul play.
विज्ञापन
ग्रामीणों और ससुरालियों के बीच नोकझोंक, तहरीर नहीं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। भोरकी जदीद गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज सिंह की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के ससुराल पक्ष ने मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है, जिस पर ग्रामीणों के साथ विवाद भी हुआ।

मनोज सिंह रविवार शाम को सैदनगर के लालपुर गांव से लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब नौ बजे सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से गिरने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के साले धीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं थे और घटनास्थल पर मौजूद लोग स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। इस पर ससुराल पक्ष और ग्रामीणों में तकरार हुई। मृतक की पत्नी तुलसी और दो नाबालिग बेटे विवेक (12) व अभिषेक (9) शोक में हैं। सोमवार शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


--------------------

मौत के बाद गांव में नहीं आ सकीं दो बेटियों की बरात

भोरकी जदीद गांव में मनोज सिंह की असामयिक मौत के बाद गांव का माहौल शोकमय है। इस दुखद घटना के कारण गांव में दो बेटियों की बरात नहीं आ सकी, जिससे शादी की सारी तैयारियां अधूरी रह गईं।

स्वर्गीय मान सिंह की दो बेटियों रेखा और ज्ञानवती की शादी तय थी। रेखा का लग्न कराने के बाद वापस लौटते समय मनोज सिंह की मौत हो गई। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप के बीच परिजनों ने ही दोनों बारातों को गांव आने से रोक दिया।
श्यामवती (बहन) ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद बड़ी मुश्किल से बहनों की शादी तय हुई थी लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बिखर दिया। गांव वालों की मदद से की गई तैयारियों के बावजूद शादी के अरमान अधूरे रह गए और मंडप सूना पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed