{"_id":"6980f593338bf3a467004b39","slug":"veerpur-moradabad-wins-the-goodwill-volleyball-tournament-rampur-news-c-282-1-smbd1029-163408-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वीरपुर मुरादाबाद ने जीता सद्भावना वॉलीबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वीरपुर मुरादाबाद ने जीता सद्भावना वॉलीबॉल टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार के रसूलपुर फरीदपुर गांव में खेला गया टूर्नामेंट, खिजरपुर की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। क्षेत्र के रसूलपुर फरीदपुर गांव में खेले गए सद्भावना वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में वीरपुर मुरादाबाद की टीम ने खिजरपुर की टीम को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
एक दिवसीय टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें वीरपुर मुरादाबाद और सैदनगर ब्लॉक के खिजरपुर गांव की टीमें फाइनल में प्रवेश कर गईं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वीरपुर मुरादाबाद की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 15 अंक बनाकर खिताबी जीत अपने नाम की। वहीं खिदरपुर की टीम कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 5 अंक ही जुटा सकी और उपविजेता रही। मुख्य अतिथि डॉ. जुनेद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
इस दौरान राजू पाशा, साजिद पाशा और रिफाकत सुल्तान सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Trending Videos