सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning the goods to ashes.

Rampur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning the goods to ashes.
विज्ञापन
मिलक। शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पुलिस और तहसील की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
Trending Videos

घटना शनिवार की देर रात के मोहल्ला साहू जी नगर की है। मोहल्ला निवासी रामकुंवर के घर के ऊपर हिस्से में बने कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कमरे से धुआं निकलता देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा फोटोग्राफी का कार्य करता है आग में उनके दो वीडियो कैमरे, लैपटॉप, प्रिंटर और हार्डडिस्क पूरी तरह जल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed