{"_id":"69920dc2c4cac72fd104a46e","slug":"accused-of-harassing-a-teenager-over-the-phone-threatening-to-kill-her-mother-as-well-rampur-news-c-282-1-rmp1027-164391-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी को फोन पर परेशान करने का आरोप, मां को भी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी को फोन पर परेशान करने का आरोप, मां को भी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक पर उत्तराखंड के एक शहर की रहने वाली किशोरी को फोन कर लगातार परेशान करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर किशोरी की मां को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में किशोरी की मां ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि मसवासी निवासी युवक पिछले कुछ समय से उनकी नाबालिग बेटी को मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल कर रहा है। कॉल उठाने पर वह अशोभनीय बातें करता है और बेटी पर अनावश्यक दबाव बनाता है। परिवार द्वारा फोन रिसीव न करने पर वह अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान करता रहा।
महिला ने बताया कि जब उन्होंने युवक को ऐसा करने से रोका तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद से परिवार दहशत में है और किशोरी मानसिक तनाव से गुजर रही है।
पीड़िता महिला ने चौकी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कॉल डिटेल्स की जांच कराने और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos