{"_id":"6a21cf16ed1a7c011205d3ad","slug":"after-the-settlement-in-dowry-harassment-case-the-allegation-of-harassment-again-five-people-including-the-husband-have-been-named-rampur-news-c-282-1-smbd1029-172536-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज उत्पीड़न में समझौते के बाद फिर प्रताड़ना का आरोप, पति समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज उत्पीड़न में समझौते के बाद फिर प्रताड़ना का आरोप, पति समेत पांच नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वार। एक महिला ने ससुराल पक्ष पर तीन तलाक देने सहित कई आरोप लगाए है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर के अनुसार मुस्कान नाज ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में तौसीफ से हुई थी। कम दहेज लाने पर ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर उसने 2025 में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में समझौते के बाद मामले खत्म करा दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद उसे फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि 25 मई को पति ने सोने की चेन पकड़कर गला दबाया तथा 29 मई को पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई ने मारपीट की। इस दौरान पति ने तीन बार तलाक कहकर घर से निकालने का प्रयास किया और रस्सी से गला दबाकर जान मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि पति तौसीफ, सास आयशा, ससुर जाबिर हुसैन, ननद यासमीन और ननदोई शाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos