{"_id":"6a21cf8edc94e75fb2027e4b","slug":"dispute-over-cutting-of-farm-boundary-aerial-firing-report-filed-rampur-news-c-15-1-mbd1058-917698-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत की मेड़ काटने पर विवाद, हवाई फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत की मेड़ काटने पर विवाद, हवाई फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के कुंदनपुर में एक स्टोन क्रशर कर्मचारी ने खेत की मेड़ काटने और हवाई फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
केमरी के शमशाबाद निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 31 मई की रात उसने कुछ लोगों को खेत की मेड़ काटते देखा। मौके पर पहुंचने पर उसने मनप्रीत सिंह उर्फ मिंटू, अमरजीत सिंह और उनके चार साथियों को पाया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और पिस्टल, राइफल व धारदार हथियारों से हवाई फायरिंग की। मुकेश ने एक जून को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
Trending Videos