{"_id":"6a84b749c845415c770f3591","slug":"akram-ansari-baba-pehelwan-and-chimchim-dogra-win-the-dangal-rampur-news-c-282-1-smbd1029-178158-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दंगल में अकरम अंसारी, बाबा पहलवान और चिमचिम डोगरा की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दंगल में अकरम अंसारी, बाबा पहलवान और चिमचिम डोगरा की शानदार जीत
Wed, 19 Aug 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। चक हरदासपुर गांव में आयोजित राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल में मंगलवार को देवा शरीफ के अकरम अंसारी, बाबा पहलवान, भूटान के चिमचिम डोगरा ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि हिमाचल प्रदेश के बाबा लाडी और पंजाब के जगरूप पहलवान के बीच 20 मिनट तक चली कांटे की टक्कर बराबरी पर छूटी। पहलवानों के जोरदार दांव-पेंच और दमदार भिड़ंत ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया।
दंगल की पहली कुश्ती में देवा शरीफ के अकरम अंसारी ने दिल्ली के हिटलर पहलवान को दांव लगाकर पराजित किया। दूसरे मुकाबले में बाबा पहलवान ने पहले राजस्थान के तेरा पहलवान को हराया। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के मुन्ना टाइगर को भी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
एक अन्य मुकाबले में भूटान के चिंचीन डोगरा पहलवान ने राजस्थान के कैल्शियम पहलवान को दांव-पेंच के दम पर हराकर जीत दर्ज की।
दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला हिमाचल प्रदेश के बाबा लाडी पहलवान और पंजाब के जगरूप पहलवान के बीच हुआ। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक जोरदार संघर्ष चला। दोनों ने एक-दूसरे पर कई दांव आजमाए, लेकिन कोई भी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। अंततः निर्णायकों ने मुकाबला बराबरी पर घोषित कर दिया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ मुकाबले की सराहना की।