{"_id":"6a84b1d1af1b6e303f0efe4c","slug":"seven-mud-houses-collapsed-in-torrential-rain-three-people-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1016-178138-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मूसलाधार बारिश में सात कच्चे मकान ढहे, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मूसलाधार बारिश में सात कच्चे मकान ढहे, तीन लोग घायल
Wed, 19 Aug 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश तहसील क्षेत्र में कच्चे मकानों पर आफत बनकर बरसी है। अलग-अलग गांवों में सात कच्चे मकान और उनके आंशिक हिस्से बारिश के कारण ढह गए। हादसों में दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। कई परिवारों का घरेलू सामान और जरूरी चीजें मलबे में दब गईं। मकान गिरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है।
अनवा गांव में गेंदनमुखी पत्नी नत्थूलाल के कच्चे मकान के दो तरफ के हिस्से भरभराकर गिर गए। मलबे में खाने-पीने के बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान दब गया। नत्थूलाल ने बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है।
हादसे में करीब 30 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। इसी गांव में वीरेंद्र का गैर आवासीय कच्चा मकान भी बारिश के कारण गिर गया। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
उदयपुर जागीर गांव में मुन्नी बेगम का कच्चा मकान गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। मकान का हिस्सा गिरने की आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए और आनन-फानन में बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में घरेलू सामान दब गया।
चकरपुर कदीम गांव में भजनलाल के मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पट्टी फजिलाबाद गांव में महिपाल का मकान भी बारिश के कारण गिर गया। वहीं, मिलक हुसैनगंज में महशर का मकान गिरने की सूचना मिली है।
तहसील क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में शाहरुख का कच्चा आवासीय मकान बारिश के चलते आंशिक रूप से गिर गया। मकान गिरने के दौरान उनकी बहन मोबिन जहां और फूल जहां मलबे के नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में फूल जहां की पसली में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें उपचार दिलाया गया है।
रायपुर का मझरा गांव में कुंवरपाल के मकान का एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कुंवरपाल मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक मदद और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।
000
वर्जन
जिन गांवों में मकान गिरे हैं, उन गांवों में लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई है। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। -आदेश कुमार, एसडीएम, शाहबाद