{"_id":"6a84b1e9b9ebcb033307a4ad","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehiclebike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-rmp1026-178108-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 19 Aug 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। खौद-थुनापुर मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
पटवाई थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव निवासी सहवाग (18) पुत्र करन सिंह सोमवार शाम अपने फुफेरे भाई अर्जुन (20) पुत्र डबल सिंह निवासी नरवाली मिलक, थाना अजीमनगर के साथ बाइक से खौद से अपने घर लौट रहे थे।
शाम करीब छह बजे भोट थाना क्षेत्र के केशोनगली गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक समेत रोड पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन जिला चिकित्सालय पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके से भागे वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।