फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The syrup was purchased from a medical store in Moradabad without a sales bill and was being prepared to be consumed in Rampur.

Rampur News: मुरादाबाद के मेडिकल स्टोर से बिना विक्रय बिल खरीदा था सिरप, रामपुर में खपाने की थी तैयारी

Wed, 19 Aug 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The syrup was purchased from a medical store in Moradabad without a sales bill and was being prepared to be consumed in Rampur.
रामपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1000 शीशियों के साथ पकड़े गए मुरादाबाद के दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने यह कफ सिरप मुरादाबाद के एक मेडिकल स्टोर से खरीदा था। दवाओं की खरीद का उनके पास कोई विक्रय बिल भी नहीं था। इन सिरप को रामपुर में खपाने के लिए यह लोग यहां आ रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र के आसलतपुरा निवासी मोहम्मद कैफ और बड़ी मस्जिद निवासी जैब आलम इन दवाओं को गैर-चिकित्सकीय इस्तेमाल के लिए खुले बाजार में अवैध तरीके से बेचने के लिए ले जा रहे थे। दोनों आरोपी इन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के जरिए अनुचित लाभ कमाना चाहते थे। पूछताछ में उन्होंने लालच में आकर कफ सिरप बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शिवापुरम कॉलोनी से गोविंद कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर दोनों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एक हजार शीशियां बरामद हुई थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कफ सिरप किस मेडिकल स्टोर से खरीदा था और इसे आगे किन लोगों को बेचने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed