सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegations of theft of jewellery worth lakhs of rupees from the house

Rampur News: घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी होने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of theft of jewellery worth lakhs of rupees from the house
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर जांगीर में शनिवार रात एक घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी गुच्छन ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद आंगन में सो गए थे। आरोप है कि देर रात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कमरे में रखी अलमारी से करीब 4 तोला सोना तथा 50 तोला चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जागने पर कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला और अलमारी में रखे जेवर गायब थे। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी रेवड़ी में देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
कोतवाली प्रभारी मनीराम सिंह का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घर में कोई कार्यक्रम था और रिश्तेदार भी आए हुए थे। मौके पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ या ताले टूटने के निशान नहीं मिले हैं। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed