सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two sides clash over land dispute, nine injured

Rampur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash over land dispute, nine injured
विज्ञापन
शाहबाद। जंगल की करीब एक एकड़ जमीन को लेकर वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में वर्तमान प्रधान छुट्टू खां और पूर्व प्रधान हसरत खां के बीच लंबे समय से करीब एक एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष उक्त जमीन पर अपना-अपना दावा करते रहे हैं। रविवार को विवादित जमीन पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झड़प में पूर्व प्रधान हसरत खां, उनके बेटे नुसरत खां और इम्तियाज खां गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं वर्तमान प्रधान छुट्टू खां पक्ष के सोनू, आसिफ, अताउल्ला, आरिफ, मुजाहिद और सताउल्लाह भी घायल हो गए। इनमें आसिफ, आरिफ और मुजाहिद की हालत गंभीर होने पर उन्हें भी जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed