{"_id":"6a2f05c47eeb6f5f74094f09","slug":"rampur-resident-shanu-arrested-for-kidnapping-and-forcibly-having-sex-with-a-teenager-rampur-news-c-15-mbd1049-925483-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी को ले जाने और जबरन संबंध बनाने में रामपुर का शानू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी को ले जाने और जबरन संबंध बनाने में रामपुर का शानू गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में वांछित रामपुर निवासी शानू को पुराना रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि शानू मूल रूप से रामपुर के पक्का पुल का निवासी है। वर्तमान में वह बरेली के मोहल्ला आजमनगर में रह रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी लापता हो गई थी। 10 जून को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन पर उनकी बेटी ने बताया कि शानू उसे फुसलाकर ले गया है। यह भी बताया कि शानू ने उसकी पिटाई की और उसकी मर्जी के बिना यौन संबंध बनाए। पुलिस ने शानू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी शानू ने बताया कि उसकी लड़की से दोस्ती थी, वह उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया था। ब्यूरो