{"_id":"69d6a4d720d274848e047f74","slug":"another-video-of-mla-shafiqs-son-goes-viral-rampur-news-c-15-1-mbd1062-873443-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विधायक शफीक के बेटे का एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विधायक शफीक के बेटे का एक और वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार से अपना दल एस के विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे उमैर अंसारी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उमैर एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचते हैं तो दरबान के अंदाज में साथ चल रहा एक सिपाही दौड़कर गाड़ी का दरवाजा खोलता है। विधायक पुत्र के स्वार सीएचसी के निरीक्षण और प्रभारी की कुर्सी पर बैठने की वीडियो क्लिप से शुरू हुई चर्चाएं थमने से पहले एक और वीडियो सामने आ जाने से सोशल मीडिया पर कमेंट का सिलसिला शुरू हो गया है।
इस वीडियो को फेसबुक में डालने वाले शख्स ने लिखा है कि
यह हैं स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक शफीक अंसारी के सुपुत्र उमैर अंसारी। इनकी सुरक्षा में दो सुरक्षा कर्मी लगे हैं, जो कि इनकी गाड़ी का गेट खोलकर माननीय को गाड़ी में बैठा रहे हैं। क्या यह आधिकारिक रूप से इनकी सुरक्षा में लगे हैं या फिर माननीय विधायक की सुरक्षा में नियुक्त किए गए सुरक्षा कर्मी हैं, यह जांच का विषय है। हमें ऐसा प्रतीत होता है कि सिर्फ आम जनता के बीच माहौल बनाने के लिए इनका (सुरक्षा कर्मी का) दुरुपयोग किया जा रहा है। विनम्रता पूर्वक आग्रह है पुलिस अधीक्षक महोदय रामपुर से कि उक्त प्रकरण पर संज्ञान लेने का कष्ट करें।
दूसरी ओर, विधायक शफीक अहमद अंसारी ने इसे पुराना वीडियो बताया। यह भी कहा कि यह एआई से बना हुआ वीडियो है।
बेटे के सीएचसी के निरीक्षण के वीडियो के सवाल पर कहा कि उनके पास सीएचसी की समस्याएं आईं थीं। कहा- मैंने ही बेटे को वहां भेजा था। सीएचसी प्रभारी ने सम्मान में दूसरी कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया तो वह दूसरी कुर्सी पर बैठ गए। वह प्रभारी की कुर्सी पर नहीं बैठे।
Trending Videos