फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Businessman's wife and son missing; accused of taking cash and jewelry.

Rampur News: कारोबारी की पत्नी बेटे के साथ लापता, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman's wife and son missing; accused of taking cash and jewelry.
बिलासपुर। नगर निवासी एक किराना कारोबारी ने अपनी पत्नी पर आठ वर्षीय बेटे के साथ घर से लापता होने तथा डेढ़ लाख रुपये नकद और 12 तोला सोने के जेवर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे कारोबारी ने बताया कि वह किराने की दुकान चलाता है। करीब नौ वर्ष पहले उसने मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उनका आठ वर्षीय बेटा क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

कारोबारी का आरोप है कि उसकी पत्नी रविवार को अचानक घर से कहीं चली गई। जाते समय वह अपने साथ आठ वर्षीय पुत्र, घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 12 तोला सोने के जेवर भी ले गई। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी और बेटे को बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही महिला और बच्चे को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed