फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer's hand severed by exploding sulphur-potash hammer; died of blood loss.

Rampur News: गंधक-पोटाश की हथौड़ी फटने से कटा था किसान का हाथ, रक्तस्राव से हुई मौत

Tue, 14 Jul 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer's hand severed by exploding sulphur-potash hammer; died of blood loss.
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडयाने भज्जन पसतौर में किसान बालकराम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दाहिना हाथ गट्टे (कलाई के पास) से कटने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार यह मामला हत्या का नहीं, बल्कि खेतों में पशुओं को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गंधक-पोटाश दगाने वाली हथौड़ी फटने से हुआ हादसा है।
विज्ञापन

गांव निवासी बालकराम (50) रविवार को घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। आसपास के लोगों और पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच हथौड़ी फटने से उनका दाहिना हाथ गट्टे से कट गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी करीब चार घंटे बाद उस समय हुई, जब उनका बेटा घर पहुंचा। उसने कमरे के अंदर पिता को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंचे थे। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में हादसे की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से मौत होना सामने आया है। खेतों से पशुओं को भगाने के लिए प्रयुक्त विस्फोटक हथौड़ी फटने से हाथ कट गया था। शरीर के किसी हिस्से पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। मौके पर हथौड़ी पड़ी मिली थी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए घायल बालकराम को समय पर उपचार नहीं मिल सका।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि हादसे के तुरंत बाद उन्हें चिकित्सीय सहायता मिल जाती तो संभवतः उनकी जान बचाई जा सकती थी। अत्यधिक रक्तस्राव ही उनकी मौत का कारण बना। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर करीब चार बजे गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीओ सोनम सिंह ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बालकराम की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed