फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Highway in a shambles... the Kanwar journey is an arduous trek.

Rampur News: हाईवे का हाल बदहाल...बड़ी कठिन है डगर कांवड़ की

Tue, 14 Jul 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Highway in a shambles... the Kanwar journey is an arduous trek.
रामपुर। बरसात के बीच कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन हाईवे से लेकर जिले के कई प्रमुख मार्ग बदहाल हैं। हाईवे, स्टेट हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। ऐसे में कांवड़ियों की राह भी कठिन होने की आशंका है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन हाईवे समेत कई मार्गों की हालत अब भी खराब है। शहर में मोदी स्कूल से बाईपास की ओर जाने वाले हाईवे की स्थिति जर्जर है। इसके अलावा नैनीताल हाईवे, रामपुर-शाहबाद मार्ग, रामपुर-स्वार-बाजपुर मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें उधड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

0000
बाजपुर मार्ग पर मोतीपुरा में गहरा गड्ढा बना हादसों की वजह
स्वार। रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य जारी है, लेकिन मोतीपुरा के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे है, जिस पर प्रतिदिन भारी वाहनों सहित हजारों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने गड्ढा भरवाने तथा बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
पटवाई-जौलपुर मार्ग पर वैकल्पिक रास्ते की मांग
पटवाई। निर्माणाधीन पटवाई-जौलपुर मार्ग पर वैकल्पिक मार्ग और अस्थायी पुलिया बनाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि करीब चार माह पहले लोक निर्माण विभाग ने जर्जर पुल को तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों, छात्रों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि रामपुर से पटवाई तक मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हैं। 30 जून को शाहबाद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले गड्ढे भरे गए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में बजरी उखड़ गई और सड़क फिर खराब हो गई। पटवाई के मुख्य चौराहे पर भी दोनों ओर गड्ढे और बजरीली सड़क बनी हुई है। संवाद
000
रामपुर-शाहबाद मार्ग पर गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
शाहबाद। शाहबाद से रामपुर तक करीब 35 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क गहरे गड्ढों और उबड़-खाबड़ हिस्सों में तब्दील हो गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कुछ समय पहले मार्ग का नवीनीकरण कराया गया था, लेकिन पुरानी सड़क के ऊपर नई परत बिछाने से कई स्थानों पर सड़क ऊंची-नीची रह गई। बारिश और रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। संवाद
0000
सरकार ने रामपुर रोड चौड़ीकरण के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं। इसके बावजूद सड़क जगह-जगह खराब है और हादसों का खतरा बना रहता है। विभाग को चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा करना चाहिए। -आशिर मियां हनी, शाहबाद
0000
पटवाई के मुख्य चौराहे पर दोनों ओर गड्ढे और बजरीली सड़क है। यहां हमेशा वाहन फिसलने का डर बना रहता है। मुख्यमंत्री के आने से पहले गड्ढे भरे गए थे, लेकिन अब फिर पहले जैसी स्थिति हो गई है। -संजू
0000
रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क की साइडें खोदकर छोड़ दी गई हैं और बीच सड़क पर भी गहरे गड्ढे हैं। निर्माण कार्य में तेजी लाकर सड़क को जल्द सुरक्षित बनाया जाए। -गुरनाम सिंह संधू, पूर्व अध्यक्ष, सीनियर बार एसोसिएशन, स्वार

0000
कांवड़ यात्रा से पहले जिले की प्रमुख सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कुछ सड़कों पर काम भी शुरू हो चुका है। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed